Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
National NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

निर्मला सीतारमण के बजट में ISM 2.0 लॉन्च की घोषणा से सेमीकंडक्टर मे भारत बनेगा दुनिया का बड़ा केंद्र- पंकज अग्रवाल

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि कल देश का बजट प्रस्तुत करते हुए
निर्मला सीतारमण ने ISM 2.0 लॉन्च की घोषणा से अब हमारा भारत सेमीकंडक्टर दुनिया का बड़ा केंद्र बनेगा
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आज बजट में भी इसकी झलक दिखाई दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के दूसरे चरण की शुरुआत का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘ISM 1.0 ने भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता को बढ़ाया है। इसी को आगे बढ़ाते हुए, हम ISM 2.0 लॉन्च करेंगे। इसका मकसद इक्विपमेंट और मटेरियल बनाना, पूरी तरह से भारतीय डिजाइन वाले IP तैयार करना और सप्लाई चेन को मजबूत करना होगा। हम इंडस्ट्री की अगुवाई वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर पर भी ध्यान देंगे ताकि नई टेक्नोलॉजी विकसित हो सके और कुशल वर्कफोर्स तैयार हो सके।’
ISM का पहला चरण साल 2021 के आखिर में शुरू हुआ था और इसके लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। अभी इसके 10 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और चार प्रोजेक्ट इसी साल चिप बनाना शुरू कर देंगे। इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य भारत को इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना था

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button