Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे, अलग-अलग दो प्रकरणों में आरोपी गौतम राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

  • सायबर टीम /थाना चांपा पुलिस की सक्रियता से आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता
  • आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं परिजनों को विश्वास में लेकर अलग-अलग तरीके से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की किया हेराफेरी…
  • अलग-अलग दो प्रकरणों में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आरोपी के साथी बालेश्वर साहू एवं अन्य रिपोर्ट दिनांक से है फरार…
  • आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम में से 16000 किया गया बरामद, आरोपी बालेश्वर साहू सहित अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी…
  • आरोपी गौतम कुमार राठौर, पिता रामनारायण राठौर उम्र 45 वर्ष ग्राम कोसमंदा वार्ड क्रमांक 3 थाना चापा का रहने वाला है.
  • जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने के दिए गए हैं निर्देश…

 संक्षिप्त विवरण

1- प्रार्थी राजकुमार शर्मा निवासी सरवानी परसापाली, सारागांव में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज किया कि आरोपी बालेश्वर साहू एवं गौतम राठौर ने प्रार्थी के साथ घरेलू संबंध तथा जान पहचान होने का फायदा उठाकर प्रार्थी के नाम से केसीसी लोन दिलाने का झांसा देकर एचडीएफसी बैंक चापा में प्रार्थी के नाम से खाता खुलवाकर लोन की रकम जमा कराया गया तथा तथा प्रार्थी को लोन सैंक्शन होने के संबंध में बिना जानकारी दिए बैंक में सिक्योरिटी के रूप में चेक जमा करना है कहकर प्रार्थी को विश्वास में लेकर कुल 10 चेक प्रार्थी से हस्ताक्षर करवा कर ले लिया गया तथा लोन की रकम में से आरोपी बालेश्वर साहू के द्वारा 16,30,000 को अपने खाते में तथा 7,50,000/ को अपनी पत्नी आशा साहू के खाते में तथा ट्रांसफर कर लिया गया इसी तरह दोनों आरोपियों के द्वाराअलग-अलग दिनांक में प्रार्थी, उसकी पत्नी एवं मां के खातों से कुल 42,78000 को अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर तथा नगदी आहरण कर दोनों आरोपियों के द्वारा आपस में बाँटकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया गया की रिपोर्ट पर आरोपी बालेश्वर साहू एवं गौतम राठौर के विरुद्ध थाना चापा में अप क्र 450/25 धारा 420,467,468,471,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

2- इसी तरह प्रार्थी राजकुमार शर्मा ने थाना चापा में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी गौतम कुमार राठौर ने प्रार्थी को घाटोली चौक इंडियन गैस एजेंसी के पास की भूमि को दिखाकर ग्राम हथनेवरा कि किसी अन्य व्यक्ति की भूमि को प्रार्थी की पत्नी के नाम से रजिस्ट्री कराया तथा 30 लाख रुपए ले लिया गया प्रार्थी के द्वारा जमीन पर कब्जा करने के दौरान पता चला कि उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति की है इस तरह आरोपी गौतम कुमार राठौर ने अपनी पत्नी शारदा राठौर के साथ मिलकर प्रार्थी को किसी अन्य की भूमि को दिखाकर रजिस्ट्री कराकर कुल 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर थाना चापा में अपराध क्रमांक 470/25 धारा 420,467,468,471,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपी गौतम कुमार राठौर, बालेश्वर साहू एवं अन्य के विरुद्ध थाना चापा में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपीगण फरार थे तथा जगह बदल कर अलग-अलग स्थान पर पर छिप रहे थे जिन्हें मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी गौतम कुमार राठौर को पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बालेश्वर साहू के साथ मिलकर राजकुमार शर्मा, उसकी पत्नी एवं मां के खातों से केसीसी लोन निकलवाकर तथा अलग अलग खातों से कुल 42,78,000 खातों से रकम ट्रांसफर और आहरण करने का अपराध घटित किया है आरोपी के कब्जे धोखाधड़ी किए गए रकम में से ₹16000 जप्त किया गया है।

इसी तरह आरोपी गौतम कुमार राठौर ने एक अन्य मामले में अपनी पत्नी शारदा राठौर के साथ मिलकर घटोली चौक इंडियन गैस एजेंसी के पास की जमीन को दिखाकर ग्राम हथनेवरा के किसी अन्य व्यक्ति की भूमि को प्रार्थी राजकुमार शर्मा की पत्नी के नाम से रजिस्ट्री करा कर कुल 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया दोनों प्रकरणों में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ किए गए धोखाधड़ी तथा फर्जी दस्तावेजों के संबंध में संबंधित बैंक तथा कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त किया गया है आरोपी बालेश्वर साहू गौतम कुमार राठौर एवं अन्य के द्वारा बैंक से रकम ट्रांसफर एवं नगदी आहरण के संबंध में प्रार्थी के हस्ताक्षर किए हुए चेक, नगदी आहरण से संबंधित विड्रोल फॉर्म, वाउचर सभी खातों का डिटेल, तथा प्रकरण से संबंधित अन्य दस्तावेजों को जप्त किया गया है आरोपियों के द्वारा तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों को जप्त कर फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जा रहा है प्रकरण में आरोपी बालेश्वर साहू एवं अन्य फरार है जिनकी पता तलाशी का हर संभव प्रयास किया जा रहा है

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना चांपा से उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, स.उ.नि. अरुण सिंह एवं साइबर टीम- सहायक उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह, माखन साहू, महिला आरक्षक दिव्या सिंह, थाना चांपा से मुद्रिका दुबे, जय उराव का विशेष योगदान रहा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button