Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

चांपा में जिला कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, राजेश अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता सम्मेलन में भरी हुंकार…

  • चांपा में जिला कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, राजेश अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता सम्मेलन में भरी हुंकार…

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के नवनियुक्त अध्यक्षों तथा जिला युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शुक्ला का पदभार ग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन चांपा स्थित मॉडर्न विलेज में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, शक्ति विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंजू सिंह तथा शक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि के आसंदी से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी एवं विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं सभी ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए नेतृत्व को निवर्तमान पदाधिकारियों के अनुभव और सहयोग के साथ पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। आपसी सामंजस्य, सम्मान और एकजुटता के साथ ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है, तभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पुनः स्थापित होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात निवर्तमान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को विधिवत पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनके ऊपर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर कांग्रेस को एक परिवार की तरह मजबूत किया जाएगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार के मतभेद को दरकिनार कर एकजुट होकर कार्य करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि निरंतर संगठनात्मक कार्य से आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास मजबूत होगा, जो कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को शपथ दिलाई और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेस जिला कार्यालय के निर्माण को आवश्यक बताते हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से इसके लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। वहीं पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने भी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए भविष्य के संघर्षों में साथ देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण मुकीम, गुलजार सिंह, विजय केसरवानी, रवि भारद्वाज, संदीप यादव, हरप्रसाद साहू, टिंकू मेमन, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, रविंद्र शर्मा, रामविलास राठौर, नवल सिंह, महेश्वर टंडन, गौरव सिंह, अजय तिवारी, सदन यादव, जितेंद्र वर्मा, परस शर्मा, नारायण खंडेलिया, धीरेंद्र बाजपेई, विष्णु विश्वकर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, जय थवाईत, बॉबी सलूजा, नारायण सोनी, बंटी सलूजा, किशन सोनी, देव पांडे, प्रिंस शर्मा, सीमा शर्मा ज्योति किशन कश्यप, नीता थवाईत, शकुंतला खरे, शिशिर द्विवेदी, बजरंग डीडवानिया, कन्हैया राठौर, परमेश्वर निर्मले, शाश्वत दीवान, रामराज्य पाण्डेय, अवधेश गुप्ता, हरीश पांडे, सुनील सोनी, दीपक गुप्ता, अंजुम अंसारी, प्रकाश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मोहम्मद अली, बुटु देवांगन गोविंद वैष्णव, राज अग्रवाल, तमेंद्र देवांगन, ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, अंजलि देवांगन, जिब्बू आर्य, बहादुर यादव, डुग्गू प्रधान, रईस किंग, रितु तिवारी, कविता देवांगन, भालचंद तिवारी, जीवन देवांगन, संतोष सोनी, डॉ के पी राठौर, बजरंग अग्रवाल, डॉ वी के अग्रवाल, पवन मोदी, मोहन गुलाबनी, सहीत जिले के सभी पाषर्दगण, पंच सरपंच सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button