Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
National NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

धरती से आसमान तक सक्ती की बेटी की उड़ान, कैप्टन आस्था के स्वागत में उमड़ा शहर, माता-पिता बोले- बिटिया गर्व है…

 

  • धरती से आसमान तक सक्ती की बेटी की उड़ान, कैप्टन आस्था के स्वागत में उमड़ा शहर, माता-पिता बोले- बिटिया गर्व है…

जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बेटी कैप्टन आस्था अग्रवाल पायलट बनने के बाद पहली बार अपनी घर पहुंची, इस दौरान नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया है, आस्था अग्रवाल सक्ती के व्यवसायी अमर अग्रवाल की बेटी है, बचपन से ही वह होनहार थी, उनका पायलट बनने का सपना था, उनके सपने को पूरा करने माता पिता ने पूरा साथ दिया. सक्ती नगरवासियों ने कैप्टन आस्था पर गर्व जताते हुए नगर में बैंड बाजा के साथ धूमधाम से जुलूस निकाला, जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से नगर की बेटी का स्वागत किया.

 

 

कैप्टन आस्था अग्रवाल ने अपनी कप्तान बनने को लेकर कहा मेरे माता-पिता चाचा हमेशा मेरी हर ख्वाहिश पूरी करते थे और मैं जब छोटी थी तो यात्रा के दौरान एक दिन एयरक्राफ्ट लेंड होते हुए देखा तभी मैंने ठाना था कि मैं भी एक दिन पायलट बनूंगी उसी संकल्प निश्चय के चलते मैने अपनी पूरी मेहनत लगन से तैयारी की और आज मैं पायलट बन पाई और आज मुझे नगर के बड़े बुजुर्ग भाई-बहन का प्यार जो मुझे मिला मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.

 

आस्था के पिता अमर अग्रवाल ने कहा आज मेरी बेटी ने मेरा सर ऊंचा कर दिया और मैं सभी माता-पिता से कहना चाहूंगा बेटी भी आज धरती से आसमान में उड़ान भर रही है और यह मेरी बेटी ने कर दिखाया आज बिटिया के आने पर सभी वर्ग ने जो हमें मान सम्मान दिया इन सबका मैं आभारी रहूंगा, और कहा कि आस्था के इस सफलता से नए जनरेशन के युवाओं को जरूर सिखने को मिलेगा, बेटी के कैप्टन पायलेट बनने पर उन्होंने ने कहा कि अपने लिए और घर के लिए तो सभी जीते करते है, आप अपने देश के लिए अपने समाज के लिए कार्य करो यही सच्चे भारतीय की पहचान है.

 

आस्था की मां उषा अमर अग्रवाल ने कहा बिटिया बोझ नहीं बिटिया एक कुल नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है और यह सब मेरी आस्था बिटिया ने पायलट बनकर दिखा दिया है, कभी भी लड़की को कमजोर ना समझे क्योंकि लड़की अगर जो मन में ठान लेती है उसे पूरा कर कर रहती है, उन्होने समाज के लोगों से कहा कि हमेशा अपने लड़की को आगे बढ़ाने में उसका सहयोग करें यही मैं माताओं से कहना चाहती हूं अपने बेटियों को उसके मन का उड़ान भरने दे और उसका सहयोग करें.

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button