Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
State & Local NewsBilaspurChhattisgarhDurg–BhilaiJanjgir–ChampaRaipur

राशनकार्ड ई-केवाईसी करने अब नहीं जाना पड़ेगा राशन दुकान, घर बैठे करे e- KYC, जानिए कैसे करे…

  • राशनकार्ड ई-केवाईसी करने अब नहीं जाना पड़ेगा राशन दुकान,
  • घर बैठे करे e- KYC, जानिए कैसे करे..

जांजगीर चांपा/ सक्ती :- शासन द्वारा राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए अब ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। अब हितग्राहियों को ई-केवाईसी के लिए राशन दुकान जाने की आवश्यकता नहीं है। यह कार्य घर बैठे मोबाइल फोन से किया जा सकता है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल एप मेरा ई-केवायसी राशन कार्ड (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.facialauth) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। उक्त एप के माध्यम से सभी राशनकार्डधारी हितग्राही आधार फेस रिकग्निशन के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं।

ई-केवाईसी प्रक्रिया –एप इंस्टॉल करने के बाद राज्य का चयन करें, मोबाइल का लोकेशन ऑन करें। आधार नंबर दर्ज करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। कैप्चा भरने के बाद कार्ड विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद फेस ईकेवायसी के विकल्प पर क्लिक करें, कैमरा ऑन होते ही चेहरे को कैमरे के सामने रखें। चेहरा मैच होते ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक है। जिला खाद्य अधिकारी सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करें, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button