Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

विधायक किसानों की समस्या को लेकर उतरे सड़क पर, किया एसडीएम का घेराव, मांगो का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन….

  • विधायक किसानों की समस्या को लेकर उतरे सड़क पर, किया एसडीएम का घेराव,
  • मांगो का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन…

जांजगीर-चांपा:- जिले के पामगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों एवं जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विभिन्न जनहित मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के विष्णु देव की सरकार कूटनीति पूर्वक किसानों के धान खरीदी के रकबे में गिरदावरी का हवाला देकर अनावश्यक कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की। किसानों की एग्रीस्टेक आईडी पंजीकरण में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे वे धान बेचने से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि पूर्व में पंजीकृत किसानों का पंजीकरण आगे बढ़ाया जाए। इसके अतिरिक्त, बाजार में खाद और कीटनाशक दवाओं की ऊंची दरों पर बिक्री पर रोक लगाने और प्रशासन द्वारा सख्त नियंत्रण की मांग की गई। क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की गई, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विष्णु सरकार की इस कुटनीति के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एसडीएम कार्यालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर किसानों की आवाज बुलंद की और उनकी मांगों को एसडीएम के सामने रखा। अगर शासन-प्रशासन ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो आगामी दिनों में कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह जी, नीरज खूंटे,संतोष गुप्ता, हर प्रसाद साहू, सुरेश तिवारी, मनोज तिवारी, राजेन्द्र यादव, प्रेमंद यादव, घासीराम चौहान,किशोर सिंह, राजकपूर साहू,कल्याण बर्मन, देव कुमार पांडेय, घनश्याम साहू, ओंकार कश्यप,अशोक खूँटे, पार्षद आकाश यादव,विजय यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसी, सम्मानित पदाधिकारीगण, कांग्रेस के कर्मठ सिपाही कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में किसान व आमजन उपस्थित रहे।

मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन विधानसभा तक पहुंचेगा…विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और शांतिपूर्वक घेराव समाप्त किया। विधायक श्रीमति हरवंश ने कहा कि यह लड़ाई किसानों और जनता के अधिकारों की है और यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन सड़क से लेकर विधानसभा तक पहुंचेगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button