Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह की शुरुआत, जागरूकता रैली निकाली गई, शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि, शहरवासियों को किया गया जागरूक…

 

  • अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
  • शहीद अग्निवीरों को दी गई श्रद्धांजलि...

 

जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2026/ नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत प्रथम दिवस पर शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजली देकर कार्यकम की शुरूआत की गई। जिले में तैनात फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों को ब्रीफ करने के पश्चात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर से निकाल कर केरा चौक, पेण्ड्री से होते हुये हाईवे रोड से खोखरा चौंक से वापस नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर पर समाप्त हुई। शहरवासी एवं आमजनों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिये बेनर, पोस्टर के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू तथा फायर कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नगर सैनिक उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button