Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा में पार्षद गिरफ्तार, जमीन नामांतरण में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेजों के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर मामला दर्ज, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल…

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराकर भूमि नामंतरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरूध्द धारा 420,467,468,471,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

आरोपी चांपा नगर पालिका वार्ड नंबर 26 का पार्षद रामसिंह उम्र 33 वर्ष सा0 वार्ड क्रमांक 26 जगदल्ला, चाम्पा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनील सोनी निवासी सोनारपारा चांपा द्वारा प्रेषित शिकायत जांच पर जांच के दौरान पाया गया कि आवेदक के दादा स्व0 उमाशंकर के द्वारा जगदल्ला निवासी सुनहर गोड़ से विधिवत माननीय अतिरिक्त जिलाधीश बिलासपुर से विक्रय कि अनुमति प्राप्त कर ग्राम जगदल्ला स्थित भूमि खरारा नं. 473, रकबा 1.13 एकड़ भूमि को पंजीकृत विक्रयनामा दिनांक 19.11.1976 निष्पादित किया गया था। जिसे सुनहर गोड़ के परनाती रामसिंह गोड़ के द्वारा सुनहर गोड़ की फर्जी मृत्यु् प्रमाण पत्र बनवाकर उसका उपयोग कर पूर्व से इसके दादा उमाशंकर साव के द्वारा खरीदे गये भूमि का नामांतरण निरस्तक कराने एवं प्रार्थी के पूर्वज द्वारा विधिवत क्रय की गई भूमि से अनुचित लाभ प्राप्त करने की मंशा से विधिविरूद्ध पूर्ण उपयोग एवं प्रयोग किया गया है

जांच पर अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 420,467, 468,471,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया

विवेचना दौरान प्रार्थी गवाहों के कथनानुसार ग्राम जगदल्ला स्थित भूमि खरारा नं. 473, रकबा 1.13 एकड़ भूमि को पंजीकृत विक्रय नामा दिनांक 19.11.1976 निष्पादित किया गया था। पार्षद रामसिंह गोड़ को सुनहर की वास्तविक मृत्यु तिथी 14.10.1979 पंजीयन दिनांक 15.10.1979 (नगर पालिका परिषद) का ज्ञान होते हुए भी वर्ष 2016-17 में समकालीन ग्राम जगदल्ला के पार्षद पटवारी एवं नगर पालिका के कर्मचारी से मिली भगत कर कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर सुनहर गोड़ का मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु दिनांक 04.05.1970 जारी दिनांक 20.11.2017 बनवाया, तत्पश्चात रामसिंह गोड़ द्वारा कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर बनाये गए मृत्यु प्रमाण पत्र को न्यायालयीन कार्यवाही के लिए उपयोग एवं प्रयोग किया तथा कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर बनाये गये मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु दिनांक 04.05.1970 का उपयोग एवं प्रयोग कर प्रार्थी एवं प्रार्थी के परिवार को मानसिक एवं आर्थिक नुकसान पहुंचाना तथा आरोपी रामसिंह उम्र 33 वर्ष सा0 वार्ड क्रमांक 26 जगदल्ला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से दिनांक 20.02.26 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा एवं थाना स्टाप चांपा का सराहनीय योगदान रहा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button