Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhState & Local News

CG Crime News: चौकीदार की हत्या कर भागे आरोपी एक-एक कर चढ़ रहे पुलिस के हत्थे , पटना से एक और दबोचा गया, अब दो फरार; SSP बोले- भड़काने वालों की भी खैर नहीं…

  • CG Crime News: चौकीदार की हत्या कर भागे आरोपी एक-एक कर चढ़ रहे पुलिस के हत्थे… पटना से एक और दबोचा गया, अब दो फरार; SSP बोले- भड़काने वालों की भी खैर नहीं…

 

CG Crime News: – बिलासपुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी (विशेष गृह) में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या और चार किशोर अपचारियों के फरार होने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पटना (बिहार) से फरार किशोर अपचारी विशाल चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। वहीं, धरना-प्रदर्शन के नाम पर परिजनों को भड़काने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

बिलासपुर:- 12-13 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि प्लेस ऑफ सेफ्टी (विशेष गृह) में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या कर चार किशोर अपचारियों के फरार होने की गंभीर घटना के बाद बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पहले दिन से ही पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं और आरोपियों की तलाश में कोरबा, रायगढ़, बिहार, अनूपपुर तथा उत्तर प्रदेश भेजा गया।

पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पहले एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब पटना (बिहार) से फरार किशोर अपचारी विशाल चौबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही चार में से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि फरार दो अन्य किशोर अपचारियों के संबंध में रायगढ़ और उत्तर प्रदेश से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने दावा किया है कि शेष दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

धरना जारी रखने के लिए बरगलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई:- एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि घटना के बाद कुछ तथाकथित युवक मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें ऐसे आश्वासन और मांगों के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिनका किसी भी कानूनी प्रावधान में कोई आधार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के नियमानुसार घटना वाले दिन से ही मृतक परिवार को मिलने वाली सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी और इसकी पूरी जानकारी परिजनों को उपलब्ध करा दी गई थी।

 

इसके बावजूद कुछ लोग प्रत्यक्ष और पर्दे के पीछे से परिजनों को लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखने के लिए उकसा रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इनमें से कई लोग पहले से गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। ऐसे सभी लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

धरना खत्म कराने लगातार समझाइश: पुलिस और जिला प्रशासन ने बताया कि मृतक के परिजनों और धरनास्थल पर मौजूद लोगों से लगातार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा धरना समाप्त करने के लिए समझाइश दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

 

मृतक की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, देर रात सिम्स में कराया भर्ती: पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई 2026 को मृतक नरेंद्र खांडे की पत्नी की तबीयत खराब होने पर अनुभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलासपुर के आदेश पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में स्वास्थ्य ठीक नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। शुरुआत में उन्होंने अस्पताल जाने से मना किया, लेकिन तहसीलदार और थाना प्रभारी सरकंडा की लगातार समझाइश के बाद देर रात उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस बोली- परिवार के साथ हैं, दोषियों को नहीं बख्शेंगे: बिलासपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने कहा है कि घटना के पहले दिन से ही मृतक के परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त, निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों किशोर अपचारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है और पूरे मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button