Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
State & Local NewsCareer GuideChhattisgarhEducation & JobsJanjgir–Champa

जांजगीर-चांपा में युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका: जिले में रोजगार मेला आयोजित, निजी क्षेत्र के 07 नियोजकों द्वारा 266 पदों पर होगी भर्ती…

 

  • जिले में रोजगार मेला का आयोजन, निजी क्षेत्र के नियोजको द्वारा 266 पदों पर होगी भर्ती

 

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कुल 07 नियोजक भाग लेंगे, जिनके माध्यम से लगभग 266 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजको द्वारा मेटलर्जी इंजीनियर, ट्रेलर ड्राइवर, जनरल मैनेजर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल), आईटीआई टर्नर, मशीनिस्ट, हेड एनवायरनमेंट, हेड सस्टेनेबिलिटी, बॉयलर डीसीएस इंजीनियर, बॉयलर फील्ड ऑपरेटर, टरबाइन डीसीएस इंजीनियर, शिफ्ट इंजीनियर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में सिक्योरिटी गार्ड, फील्ड ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सेल्स ऑफिसर, हेल्थ एडवाइजर, बीमा सखी (ग्रामीण बीमा अभिकर्ता) जैसे पदों पर भी भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता बी.ई./बी.टेक./आईटीआई, जबकि अन्य पदों हेतु 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है।

कब और कहां लगेगा रोजगार मेला 17 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत अकलतरा कृषि उपज मंडी प्रांगण, मुरलीडीह रोड, अकलतरा में, 26 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत बलौदा के समरसता भवन, ग्राम पंचायत जावलपुर में, 07 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन, पामगढ़ में 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के शासकीय हाई स्कूल भवन, ग्राम पंचायत कपिस्दा, बम्हनीडीह में एवं 28 जनवरी 2026 जनपद पंचायत नवागढ़ को स्कूल संगठन भवन, ग्राम पंचायत खैरताल (जी.एल.डी.), स्कूल केरा रोड, नवागढ़ में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के इच्छुक युवा जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चाम्पा से संपर्क किया जा सकता है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button