Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

नैला रेलवे फाटक की समस्या पर बड़ा फैसला, आंदोलन के बाद बनी सहमति, आरओबी, फुट ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण पर रेलवे व जनप्रतिनिधियों में बनी सहमति, 9 घंटे बाद खत्म हुआ चक्का जाम…

  • नैला रेलवे फाटक की समस्या पर बड़ा फैसला, आंदोलन के बाद बनी सहमति, आरओबी, फुट ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण पर रेलवे व जनप्रतिनिधियों में बनी सहमति, 9 घंटे बाद खत्म हुआ चक्का जाम..

जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे फाटक की लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर चल रहे आंदोलन और चक्काजाम के बीच आखिरकार रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई, बैठक के बाद एक सहमति पत्र तैयार किया गया, जिसमें रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों पर निर्णय लिया गया.

दरअसल नैला रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से क्षेत्र की जनता लंबे समय से परेशान थी। फाटक बंद होने के कारण घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ मरीजों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, कई बार एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती थीं, इसी समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जांजगीर विधायक व्यास कश्यप अपने समर्थकों और नगर के व्यापारियों के साथ आंदोलन में उतर गए थे। आज 6 मार्च को नैला नगर में नगर बंद और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया, इस आंदोलन को नैला नगर के व्यापारी संघ, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों का भी समर्थन मिला.

 

रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला में आयोजित इस बैठक में एडीआरएम जे एस मीना, सीनियर डीसीएम सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे, वहीं जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, एसडीएम, नगर पालिका के प्रतिनिधि और आंदोलन समिति के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए, बैठक के दौरान नैला रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या और रेलवे से जुड़ी अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई.

चर्चा के बाद नैला रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी, सहमति पत्र में उल्लेख किया गया कि नैला रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए 15 सितंबर 2026 तक प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी,

इसके साथ ही नहरिया बाबा के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण भू-अर्जन प्रक्रिया पूर्ण होने के 12 माह के भीतर पूरा करने का निर्णय लिया गया, इस फुट ओवरब्रिज के बनने से स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन पार करने में बड़ी सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

बैठक में चांपा के मिशन गेट समपार पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता देते हुए 18 माह के भीतर पूरा करने पर सहमति बनी। यह अंडरब्रिज बनने से चांपा क्षेत्र में भी आवागमन सुगम हो सकेगा और लोगों को रेलवे फाटक पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा बैठक में जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में साउथ बिहार एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी चर्चा हुई, इस संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने और आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी।

बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि इन सभी कार्यों की प्रगति की जिला मुख्यालय में प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सके और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके, बैठक के बाद तैयार किए गए सहमति पत्र पर जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, रेलवे अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

इसके बाद आंदोलनकारियों को सहमति पत्र की जानकारी दी गई, जिसके पश्चात करीब 9 घंटे तक चले आंदोलन के बाद दोपहर लगभग 3 बजे चक्का जाम समाप्त कर दिया गया और यातायात को पुनः सुचारू कर दिया गया, यह आंदोलन नैला रेलवे फाटक की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि सहमति पत्र में तय किए गए कार्य जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे और उन्हें जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button