Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
State & Local NewsBilaspurChhattisgarh

न्यायधानी में नए युग की हुई शुरुआत.बिलासपुर नगर निगम को मिला दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता से लबरेज आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे….

 

  •  नगर निगम के नवपदस्थ कमिश्नर ने संभाली कमान… बोले…विकास स्वच्छता-अरपा उत्थान सर्वोच्च को देंगे प्राथमिकता…

बिलासपुर :बिलासपुर नगर निगम के इतिहास में आज का दिन एक नए विकास अध्याय की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गया, जब नवपदस्थ आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे ने नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं एमडी स्मार्ट सिटी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी क्रियान्वयन ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण के पश्चात कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निगम के समस्त कार्य शहरवासियों के सहयोग से पूरे किए जाएंगे, ताकि विकास की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके।

स्वच्छता में नंबर-1 का लक्ष्य: कमिश्नर सर्वे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर का देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करना गर्व का विषय है, लेकिन अब लक्ष्य पहला स्थान हासिल करने का है। उन्होंने स्वच्छता को सतत और अनिवार्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से इसे और बेहतर बनाया जाएगा।

अरपा उत्थान बनेगा पहचान का आधार

अरपा नदी को बिलासपुर की जीवनदायिनी बताते हुए कमिश्नर सर्वे ने कहा कि अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना को गुणवत्ता और समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। नदी को प्रदूषण से मुक्त कर उसे शहर की नई पहचान देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम एवं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराना, साथ ही पानी, सड़क, सफाई, प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं शहरवासियों को निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

नए क्षेत्रों में भी पहुंचेगा विकास

नगर निगम सीमा में हाल ही में शामिल हुए नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और विकास कार्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी कमिश्नर सर्वे ने दोहराई।

टीम वर्क से बनेगा सुंदर बिलासपुर

कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा…

कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं होता। बेहतर टीम वर्क और जनसहयोग से ही शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाया जा सकता है।

इससे पूर्व प्रभारी कमिश्नर खजांची कुम्हार ने नवनियुक्त कमिश्नर को विधिवत पदभार सौंपा।

स्पष्ट संदेश

विकास, स्वच्छता पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य यही होगा नए कमिश्नर का कार्यमंत्र।

बिलासपुर अब तेज टिकाऊ और समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button