
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ द्वारा पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित…
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ द्वारा पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित…
नवागढ़:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज गुरुवार को राछा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल से तहसील कार्यालय नवागढ़ तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा उनके पुतले का दहन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर 10 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार नवागढ़ को सौंपा गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी भगवान दास गढ़ेवाल, प्रभारी अजीत सिंह राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति ज्योति किशन कश्यप, जिला महामंत्री माधुरी आदित्य, रामचरण साहू, वाजिद खान,बसंत पंवार, दिलदार खान, शेष नाथ साहू,रामनिवास पाण्डेय, भूपेन्द्र साहू,रामफल कश्यप,गोविन्द केशरवानी, प्रदीप खरसन, मनोज पाटेकर, अब्दुल वहाब,पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष खगेन्द्र कश्यप, आदिवासी कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष श्री राम गोड,ब्लाक कांग्रेस कमेटी से रामसाय खूंटे,मंडल अध्यक्षगण जयप्रकाश लाला जायसवाल,जितेन्द्र कश्यप,मनोहर प्रधान,रामेश्वर यादव,हरि सिंह चंद्रा,भास्कर गड़ेवाल,अजीत बंजारे,रवि कश्यप,हरजीत दिवाकर, बलिराम कश्यप,युवा कांग्रेस से आकाश सिंह, सत्येन्द्र कुमार सूर्या,शुभंकर सिंह, वैभव सिंह चंदेल, शाहिद खान, श्रवण कुमार कश्यप,रूपेश गढ़वाल, पुष्पेन्द्र साहू, आयुष खांडेकर, शिवा भैना, राजकुमार यादव, विनोद, उमेश यादव नरेश यादव, नंद कुमार पटेल,डिगस्कर श्रीवास, दीपक कुर्रे, छोटा राजन कपूर, उमाशंकर हरदी,सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा तथा चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
गौरव सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे विषयों पर जनहित में आवाज उठाना आवश्यक है।



