
पोरा-खमरछठ पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का भव्य आयोजन, बारिश के बीच निकली छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की झांकी, महिलाओं ने की खमरछठ पूजा, अमित बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, 2028 में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान, बोले- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अपने अधिकारों के लिए अब आगे आना सीख गए हैं…
पोरा-खमरछठ पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का भव्य आयोजन, बारिश के बीच निकली छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की झांकी, महिलाओं ने की खमरछठ पूजा,
अमित बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, 2028 में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान, बोले- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अपने अधिकारों के लिए अब आगे आना सीख गए हैं…
जांजगीर चांपा:- छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने जांजगीर चाम्पा जिला मे पोरा और ख़मरछठ तिहार के अवसर पर ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया, एक ओर छत्तीसगढ़िया संस्कृति और कला को नगर भर मे बिखेरा तो हाई स्कूल ग्राउंड मे ख़मरछठ पूजा के लिए विशेष आयोजन किया, दिन भर से हो रही बारिश के बाद भी छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल कार्यक्रम मे पहुंचे और हाई स्कूल ग्राउंड से राज्य सरकार पर निशाना साधा, और आगामी चुनाव मे छत्तीसगढ़िया सरकार बनाने का एलान किया।।

जांजगीर चाम्पा जिला मे पोरा और ख़मरछठ त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति तीज त्यौहार को संरक्षित करने के उद्देश्य से पहली बार ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बाद भी केरा रोड के हांकी ग्राउंड से गाजा बाजा और छत्तीसगढ़ी गीत संगीत मे झूमते हुए नगर भ्रमण किया और शाम होते ही हाई स्कूल ग्राउंड मे ख़मर छठ पूजा कर महिलाओ ने अपने बच्चों की लम्बी उम्र की कामना की,,छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक देख कर नगर वासियो ने भी कार्यक्रम का लुप्त उठाया।।
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल भी इस कार्यक्रम मे शिकरत की और जांजगीर मे आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और जांजगीर के छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को हर साल तिहार से एक दिन पहले कार्यक्रम का आयोजन करने का आग्रह किया, अमित बघेल ने मंच से राज्य सरकार पर निशाना साघते हुए कहा कि सरकार छत्तीसगढ़िया संस्कृति और महापुरुषों की उपेक्षा करने रही है, उन्होंने कहा कि रायपुर के सब्जी मंडी का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर कर छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की सरकार उपेक्षा कर रही है, स्वामी विवेकानंद का विरोध नहीं बल्कि उनका नाम और बड़े संस्थानों मे करने की मांग की,अमित बघेल ने कहा कि अब जंगल नहीं कटने दिया जाएगा, छत्तीसगढ़ के मुल निवासी अपने अधिकार के लिए आगे आना सीख गए है, प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के खुशहाली के लिए 2028 मे होने वाले चुनाव मे सभी सीटों से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी उतारने का एलान किया।

अमित बघेल ने जांजगीर चाम्पा जिला मे भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रचार के बहाना अपना साख बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन गांव गांव मे हो रहे पूजा,बारिश और कार्यक्रम मे विलम्ब के कारण स्थानीय लोगो की उपस्थिति कम रही, जिस पर अमित बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ मे हम शक्ति प्रदर्शन नहीं करते, जो बाहरी लोग होती है वे दारू मुर्गा और पैसा देकर भीड़ जुटाते है।।



