Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhState & Local News

स्पा संचालक से वसूली का मामला उजागर, तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर गंभीर आरोप, गृह मंत्री विजय शर्मा ने निलंबन के दिए निर्देश, वीडियो व शिकायत के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप…

बिलासपुर :- बिलासपुर में एडिशनल एसपी रहते हुए स्पा सेंटर से मंथली रकम की वसूली के लिए दबाव बनाने वाले वसूलीबाज एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को गृह मंत्री विजय शर्मा ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वसूली का मामला सामने आने के बाद गृह मंत्री ने सख्ती दिखाई है। इस मामले की जांच और मामले की प्रथम दृष्टया गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है। बता दे वर्तमान में राजेंद्र जायसवाल जीपीएम के एडिशनल एसपी हैं।

लोकेश सेन उम्र 36 वर्ष पिता रामकुमार सेन निवासी रिंग रोड नम्बर टू ने आईजी बिलासपुर को की गई लिखित शिकायत में बताया है कि वे महाराणा प्रताप चौक में एक्वा वेलनेस प्राइवेट स्पा का संचालन करते हैं। उनकी दूसरी ब्रांच मंगला चौक में स्थित 36 मॉल के दूसरे मंजिल पर है। स्पा केंद्र में 14 कर्मचारी काम करते हैं और वह सभी नियमों के तहत स्पा का संचालन कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों को रकम देनी पड़ती थी। वे नियमों के तहत काम करते हैं और सारे ग्राहकों की डिटेल भी रखते है। बावजूद इसके स्थानी पुलिसकर्मी उनसे मंथली मांगते हैं। इस अवैध मांग को पूरी नहीं करने पर बार बार स्पा में चेकिंग के नाम से दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों आए ग्राहकों के समक्ष अनावश्यक पूछताछ कर दबाव बनाया जाता है। मेरे व्यवसाय को बदनाम और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उक्त प्रकरण की जांच करवा उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। अपने लिखित शिकायत में एडिशनल एसपी का नाम स्पा संचालक ने नहीं लिखा है पर शिकायत के साथ उन्होंने एक वीडियो भी सौंपा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पर संचालक के एडिशनल एसपी के केबिन में अंदर घुसने के साथ ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल उनसे पूछते हैं कि तुम्हे काम नहीं करना है क्या? स्पा संचालक कहता है कि काम तो कर ही रहे हैं सर। एडिशनल एसपी कहते हैं कि जिसके माध्यम से तुम आए हो इसलिए मैं कुछ नहीं कहता पर जो कमिटमेंट है वह हो जानी चाहिए, नहीं तो टीम भेजूंगा फिर रेड मारने, मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर तुम्हें बहुत फर्क पड़ जाएगा, देखता हूं फिर कितने ग्राहक आते हैं, सुधर ही जाओगे तुम लोग। तब कैबिन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति कहता है कि जो सिस्टम है उसे फॉलो करो। स्पा संचालक कहता है कि सर हम 8 साल से कम कर रहे हैं कोई गलत काम नहीं करते सभी साफ सुथरा काम करते हैं और सिस्टम में रहकर थाने में भी पहुंचाते हैं और यहां भी पहुंचाते है। यह सुनते ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम तमीज से बात करो तुम्हारी औकात नहीं है मेरे सामने बैठने की मेरे केबिन में घुसने की। यह जो जिसके साथ तुम आए हो उसकी वजह से तुम मेरे केबिन में घुस पाए हो वरना तुम्हें भगा देता। तिस पर केबिन में मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है कि जहां तुम बैठे हो वहां से शहर चलता है और उनके शोल्डर पर अशोक स्तंभ है तुम कोई टीआई या आरक्षक से बात नहीं कर रहे हो। तो निवेदन पूर्वक बात करो जो भी समस्या है और सिस्टम फॉलो करो। केबिन में मौजूद अन्य व्यक्ति या भी कहता है कि सिस्टम का क्या हुआ तब स्पा संचालक कहता है कि हो

स्पा संचालक अमन सेन का कहना है कि यह वीडियो 12 दिसंबर को एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के चेंबर का है। अपनी शिकायत के साथ उसने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के साथ व्हाट्सएप कॉल पर कई बार हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है। यह शिकायत उसने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के जीपीएम ट्रांसफर के बाद किया है। एडिशनल एसपी के ट्रांसफर के बाद पुलिस ने स्पा पर रेड मारी थी। स्पा संचालक का कहना है कि दिसंबर माह के बाद उन्होंने पुलिस को मंथली रुपए देने बंद कर दिए। इसी खुन्नस में 6 जनवरी को स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा और उसके भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रातभर थाने में रखा और दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि यह छापा राजेंद्र जायसवाल के ट्रांसफर के बाद मारा गया।

 

शिकायत को संज्ञान में ले आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी के निर्देश में कहा गया है कि तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल वर्तमान में जीपीएम के संबंध में स्पा वालो से पैसे मांगने के वीडियो प्रसारित हुए हैं, जो पेन ड्राइव में संलग्न है। इसके अलावा लोकेश सेन और अमन सेन जी का शिकायत आवेदन पत्र जिसमें मासिक रकम न देने के चलते बिना कारण चेकिंग और व्यवसाय को बदनाम करने की शिकायत संलग्न है। इस संबंध में गंभीरता पूर्वक जांच कर सात दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

जिसमें मासिक रकम न देने के चलते बिना कारण चेकिंग और व्यवसाय को बदनाम करने की शिकायत संलग्न है। इस संबंध में गंभीरता पूर्वक जांच कर सात दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। वहीं एसएसपी की जांच पूरी होने से पहले ही मामले के गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दे दिए।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button