
आपातकाल के 51 वर्ष: भाजपा का कांग्रेस पर हमला, लोकतंत्र के दमन का लगाया आरोप…
- आपातकाल के 51 वर्ष: भाजपा का कांग्रेस पर हमला, लोकतंत्र के दमन का लगाया आरोप..
जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारों के दमन का आरोप लगाया।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र पर कूटराघात था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान मौलिक अधिकारों को निलंबित किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता सीमित की गई और विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया गया।भाजपा नेताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और उससे जुड़े तथ्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान आपातकाल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चेतावनी के रूप में बताया।



