Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

सेवा संकल्प अभियान में मानवता की मिसाल: जिला अस्पताल में रक्तदान और देहदान..

  • सेवा संकल्प अभियान में मानवता की मिसाल: जिला अस्पताल में रक्तदान और देहदान..
  • रक्तदाताओं एवं देहदान करने वाले नागरिकों का श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान

जांजगीर-चांपा:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिला अस्पताल जांजगीर में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया तथा देहदान के संकल्प के माध्यम से समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर रक्तदान एवं देहदान करने वाले नागरिकों को श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में CMHO अनीता श्रीवास्तव मैडम, सिविल सर्जन डॉ. जागृति एवं डॉ. विष्णु पैगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े, जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रदेश किसान प्रवक्ता रवि पाण्डेय, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, हितेश यादव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, सुधीर झाझड़िया, शिवाकांत सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा देहदान एवं नेत्रदान जैसे पुनीत संकल्पों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button