Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

लौह पुरुष सरदार पटेल ऑडिटोरियम में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश, युवा अथरिया कुर्मी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ,  शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास को लेकर पदाधिकारियों ने लिया संकल्प, समाजसेवा के साथ नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प…

  • लौह पुरुष सरदार पटेल ऑडिटोरियम में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश, युवा अथरिया कुर्मी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, 
  • शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास को लेकर पदाधिकारियों ने लिया संकल्प, समाजसेवा के साथ नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प…

जांजगीर-चांपा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (अथरिया कुर्मी) ऑडिटोरियम में प्रदेश अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के युवा अथरिया कुर्मी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं और पदाधिकारियों ने समाज की जिम्मेदारी संभालते हुए शिक्षा, जागरूकता, सामाजिक एकता और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, वीर छत्रपति शिवाजी महाराज और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में मौजूद समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के कंधों पर समाज को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

शिक्षा और जागरूकता को बनाया जाएगा प्रमुख आधार: शपथ ग्रहण समारोह में समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा।साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह केवल पद नहीं बल्कि समाज के प्रति सेवा और दायित्व का संकल्प है।

प्रदेश और देश सेवा के साथ समाज सेवा का लिया संकल्प: कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर शिवाजी महाराज, वीर संभाजी महाराज, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और समाज के प्रेरणास्रोत महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा के साथ-साथ प्रदेश और देश की सेवा के लिए भी समर्पित रहने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाया जाए तो समाज के विकास में नई गति लाई जा सकती है।

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी: प्रदेश युवा अथरिया कुर्मी समाज की नई कार्यकारिणी को व्यापक और वृहद स्वरूप दिया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, उपसरपंचों, पत्रकारों और समाजसेवियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में समाज के अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होने से सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की उम्मीद जताई गई।

समारोह में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज के हित में काम करने और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी:  समारोह में विधायक ब्यास कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर कश्यप, निरीक्षक बिसुन कश्यप, उप निरीक्षक देवीराम कश्यप, संरक्षक सहसराम कौशिक, कोषाध्यक्ष रामकिशुन कश्यप, सचिव फूलचंद कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति ज्योति किशन कश्यप महामंत्री श्रीमति नंदनी राजवाड़े सहित युवा अथरिया कुर्मी समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के समापन पर पदाधिकारियों ने समाज को शिक्षा, संगठन, सामाजिक सद्भाव और विकास की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने समाज के युवाओं में नई जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा के प्रति उत्साह का संदेश दिया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button