
मोदी के 25 साल सेवा संकल्प पर निकली बाइक यात्रा पहुंची जांजगीर, गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जोशीला स्वागत, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने यात्रा की सराहना कर ‘विकसित भारत’ का संकल्प दोहराया…
- मोदी के 25 साल सेवा संकल्प पर निकली बाइक यात्रा पहुंची जांजगीर, गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जोशीला स्वागत, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने यात्रा की सराहना कर ‘विकसित भारत’ का संकल्प दोहराया…
जांजगीर चांपा:- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए बाइक मे निकले युवा मोर्चा की टीम आज जांजगीर पहुंची, देश भर मे सेवा संकल्प का सन्देश देने वाली यात्रा का जांजगीर मे जोशीला स्वागत किया गया, और जिला के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी मे साथ बीजेपी पदाधिकारियों ने भाजयुमो कार्यकर्त्ताओ के इस यात्रा की सराहना की और ओपी चौधरी ने भारत को विकसित भारत बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाते रहने की आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप मे देश की सेवा के 25 साल पूरा किए जाने पर भाजपा ने देश भर मे 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के माध्यम से अलग अलग गतिविधि के माध्यम से देश मे सेवा करने कर उत्सव मनाने का संकल्प लिया, जिसके तहत भाजयुमो ने गुजरात से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा की शुरूवात की,और वाराणसी से गुजरात के लिया भी टीम निकली, सेवा संकल्प यात्रियों का जांजगीर ने स्वागत और सम्मान किया गया, जांजगीर चाम्पा जिला के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात मे मुख्यमंत्री रहते प्रदेश को विकास की ओर लेकर गए, और प्रधानमंत्री बनने मे बाद देश को विकसित देश बनाने की दिशा मे कार्य किया,जिसके कारण अब कई विरोधी देश की भौहे तन गई है,लेकिन भारत लगातार विकास की ओर बढ़ रही है, विकसित भारत की परिकल्पना को सिद्ध करने के लिए नरेन्द्र मोदी को आगे भी प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।।

सेवा संकल्प यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमन प्रताप सिंह ने बताया कि गुजरात से वाराणसी और वाराणसी से गुजरात के लिया भाजयुमो के पदाधिकारियों की टीम रवाना हुई है, जो देश भर मे सेवा के माध्यम से लोगो को अलग अलग क्षेत्र मे सेवा के लिए प्रेरित कर रहे है, और अपनी यात्रा को लेकर 7 अक्टूबर तक गुजरात और वाराणसी पहुँचेगे और विभिन्न नदियों से संग्रहित जल से भगवान शिव का अभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना करेंगे।।
वडनगर गुजरात से निकली सेवा संकल्प यात्रा की बाइक रैली जांजगीर से रायगढ़ धरमजय गढ़ होते हुए वाराणसी जायगी और समाज के विभिन्न वर्ग से मिल कर सेवा भाव को अनवर जारी रखने के लिए प्रेरित करेंगी।



