
बस्तर में बाढ़ से हाहाकार: वायु सेना के हेलीकॉप्टर और SDRF ने 817 लोगों को निकाला, 7300 से अधिक राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर…
- बस्तर में बाढ़ से हाहाकार: वायु सेना के हेलीकॉप्टर और SDRF ने 817 लोगों को निकाला, 7300 से अधिक राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर…
बस्तर:- बस्तर में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और स्थिति को देखते हुए अब प्रशासन ने वायुसेना की मदद ली है, जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात किया गया है….. अब तक 12 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, वहीं जिले में अब तक 817 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी भी 100 से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है…
बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया अब तक कुल 817 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण जहां नावें नहीं पहुंच पा रही थीं, वहां भारतीय वायुसेना (IAF) के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई, जिससे 12 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया, वहीं, नावों के जरिए 805 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है… नदी का जलस्तर जो बीते रात 12.39 मीटर तक पहुंच गया था, वह अब घटकर 12.2 मीटर पर आ गया है , प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राहत शिविर बनाए हैं, जहां वर्तमान में 7,300 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं, शिविरों में भोजन, पेयजल और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है….



