Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

पुरानी सिंचाई कॉलोनी में मंदिर समिति का गठन, राहुल सिंह अध्यक्ष, बजरंग शर्मा बने सचिव, श्री सिंह वाहिनी मां दुर्गा एवं शिव मंदिर की व्यवस्था अब समिति संभालेगी, साफ-सफाई, पूजा-अर्चना, सुरक्षा और रखरखाव पर रहेगा विशेष जोर…

  • वार्ड क्रमांक 19 पुरानी सिंचाई कॉलोनी में श्री सिंह वाहिनी मां दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर समिति का गठन
  • राहुल सिंह बने अध्यक्ष एवं बजरंग शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी

जांजगीर:- जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 19 की पुरानी सिंचाई कॉलोनी में लगभग 40 वर्षों से स्थापित श्री सिंह वाहिनी मां दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर की बेहतर देखरेख, साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था के उद्देश्य से कॉलोनीवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दोनों मंदिरों की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए मंदिर समिति का गठन एवं पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से मंदिर की नियमित साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का समुचित संचालन नहीं हो पा रहा था। मंदिर के समय पर नहीं खुलने तथा देखरेख की कमी के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती थी। इसके अलावा मंदिर परिसर में चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्णय लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से राहुल सिंह को अध्यक्ष तथा बजरंग शर्मा को सचिव नियुक्त करते हुए समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा दोनों मंदिरों की साफ-सफाई, नियमित पूजा-अर्चना, सुरक्षा, रखरखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया।

समिति के गठन एवं पंजीयन के पश्चात मंदिर की व्यवस्था की जिम्मेदारी समिति को सौंपे जाने पर पुरानी सिंचाई कॉलोनी के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि नई समिति के माध्यम से मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

समिति का उद्देश्य मंदिर की धार्मिक गरिमा बनाए रखते हुए सभी कॉलोनीवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button