Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश साइबर ठगी का शिकार, कुरियर बॉय बनकर आया कॉल, नंबर पर कॉल करते ही मोबाइल हैक, विधायक के नाम से लोगों से मांगे ₹52 हजार, साइबर पुलिस जांच में जुटी…

 

  • पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश साइबर ठगी का शिकार, कुरियर बॉय बनकर आया कॉल, नंबर पर कॉल करते ही मोबाइल हैक, विधायक के नाम से लोगों से मांगे ₹52 हजार, साइबर पुलिस जांच में जुटी…

छत्तीसगढ़/ जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध को लेकर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और लोगों से साइबर फ्रॉड से बचने की अपील की जा रही है। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बीच साइबर ठग भी नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। अब साइबर ठगों ने पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश को ही निशाना बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, साइबर ठग ने विधायक को कुरियर कंपनी के कर्मचारी यानी कुरियर बॉय बनकर फोन किया। ठग ने विधायक से कहा कि उनका एक पार्सल बीच रास्ते में रुक गया है और इसे आगे भेजने के लिए संबंधित उच्च अधिकारी से बात करनी होगी। इसके बाद ठग ने विधायक को एक मोबाइल नंबर दिया और उस नंबर पर कॉल करने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि विधायक ने जैसे ही दिए गए नंबर पर कॉल किया, इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगों ने विधायक के संपर्क में रहने वाले लोगों को फोन और मैसेज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ठगों ने विधायक के नाम का इस्तेमाल करते हुए पामगढ़ क्षेत्र के कई लोगों से करीब 52 हजार रुपये की मांग की।

कुछ समय बाद जब विधायक को इस पूरे मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पामगढ़ पुलिस को अपने मोबाइल हैक होने की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विधायक के मोबाइल को किस तरीके से हैक किया गया और उनके संपर्कों तक ठगों की पहुंच कैसे हुई। साथ ही, लोगों से ठगी के लिए विधायक के नाम का इस्तेमाल करने वाले आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

वहीं, एडिशनल एसपी ने मामले की जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन पर बताए गए नंबर पर कॉल करने, लिंक खोलने या निजी जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सावधानी बरतें।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button